बॉलीवुड सितारें भी रंगे Holi के रंगों में, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

होली के रंगों में हर कोई कल रंगा हुआ था। भारत का हर कोना कल गुलाल से रंगा हुआ था। होली एक ऐसा त्यौहार है…

holi 4 | Sach Bedhadak

होली के रंगों में हर कोई कल रंगा हुआ था। भारत का हर कोना कल गुलाल से रंगा हुआ था। होली एक ऐसा त्यौहार है जिसे हर धर्म का व्यक्ति मनाता है। इस त्यौहार को बॉलीवुड के सितारें भी जमकर मनाया है। उन्होंने होली(Holi) पर अपने फैंस को अपनी फैमिली के साथ होली की बधाई दी है। चलिए आपको एक के बाद एक उनके इंस्टाग्राम की तस्वीरें दिखाते हैं।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

विक्की कौशल ने होली का त्यौहार भी हर त्यौहार के तरह अपने परिवार के साथ ही मनाया था। उनकी पोस्ट की गई फोटो में वो अपनी पत्नी माता-पिता और कैटरीना कैफ की बहन के साथ नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल ने कैप्शन दिया है कि होली मुबारक आप सभी को हम सभी की तरफ से।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे कियारा और सिद्धार्थ अपने हर पोस्ट से अपने फैंस को दिवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। कियारा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन दिया है कि हैप्पी होली मेरे और मेरे प्यार की तरफ से आपको और आपके प्यार को।

दीपिका चिखलिया टोपीवाला

इस नाम को तो हर कोी जानता है। फेमस धारावाहिक ‘रामायण’में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका को हर घर में जाना जाता है। दीपिका ने होले के त्यौहार पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लाल रंग का गुलाल और फूल उड़ाते हुए नजर आ रही हैं।

सनी लियोनी

सनी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो अपने पति और बच्चों के साथ होली(Holi) का मजा उठाते हुए नजर आ रही हैं। उनका परिवार बहुत खूबसूरत लग रहा है और फैंस उनकी फैमिली की ये फोटो पसंद कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन

इन दिनों कामियाबी की ऊचांईयों को छू रहे कार्तिक आर्यन ने भई होली अलग अंदाज में मनाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो आसमान में गुलाल उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने हिंदी में लिखा है हैप्पी होली और एक रेड हार्ट इमोजी लगाया है।

शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बच्चों के साथ होली खेलती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन दिया कि रंगों का ये त्योहार होली आपके जीवन में केवल खुशियां और कामयाबियों के रंग लेकर आए।होली की शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *