Akash Ambani और Shloka Mehta के घर गूंजी किलकारियां, अंबानी परिवार में आई नन्हीं परी

साल 2023 अंबानी परिवार के लिए खुशियां लेकर आया है। पहले छोटे बेटे अनंत की सगाई हुई, फिर बेटी ईशा के जुड़वा बच्चे हुए। इसके…

Akash Ambani और Shloka Mehta | Sach Bedhadak

साल 2023 अंबानी परिवार के लिए खुशियां लेकर आया है। पहले छोटे बेटे अनंत की सगाई हुई, फिर बेटी ईशा के जुड़वा बच्चे हुए। इसके बाद पिछले महीने नीता अंबानी ने NMACC की ग्रेंड ओपनिंग की थी। लेकिन एक बार फिर अंबानी परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल, Akash Ambani और Shloka Mehta एक बार फिर माता-पिता बने हैं। Shloka Mehta ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है।

दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं Akash Ambani और Shloka Mehta

Akash Ambani और Shloka Mehta में 31 मई को एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं। बेटी के आने से पूरा परिवार काफी खुश नज़र आ रहा है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर योगेन शाह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साझा की है। हालांकि अभी तक अंबानी परिवार की तरह से जानकारी सामने नहीं आई है।

साल 2020 में बने थे पहली बार माता-पिता

साल 2019 में Akash Ambani और Shloka Mehta शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद दोनों 10 दिसंबर 2020 में पहली बार एक बेटे के माता पिता बने थे। उनके बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है। अब एक बेटी के आने से यह परिवार पूरा हो गया है। पृथ्वी को उसकी छोटी बहन मिल चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *