हाल ही में ग्रेमी अवार्डस 2022 का आयोजन किया गया है। जिसमें 28 केटेगरी में कई लोगों को अवार्ड्स दिए गए। 64वें ग्रैमी अवार्डस के इस कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी म्यूजिशियन फाल्गुनी शाह को उनके एल्बम ‘ए कलरफुल वर्ल्ड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ बच्चों के संगीत एल्बम के सम्मान से नवाजा गया है। फाल्गुनी न्यूयॉर्क में रहती है, उन्होंने ए.आर. रहमान के साथ ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में भी काम किया हुआ है।
फाल्गुनी ने मुंबई में प्रसिद्ध सारंगी वादक और गायक उस्ताद सुल्तान खान से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ली थी। यही वजह है कि उनको ग्रैमी अवार्ड (Grammy Awards 2022) मिलने से सभी भारतीय खुश हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फाल्गुनी शाह को ट्वीट कर बधाई दी है।
पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा है- ”ग्रैमी में सर्वश्रेष्ठ बाल संगीत एल्बम का पुरस्कार जीतने पर फाल्गुनी शाह को बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” (Grammy Awards 2022)
Congratulations to Falguni Shah on winning the award for the Best Children’s Music Album at the Grammys. Wishing her the very best for her future endeavours. @FaluMusic
— Narendra Modi (@narendramodi) April 5, 2022
बता दें कि भारत के रिकी केज को भी ग्रेमी से सम्मानित किया गया है। जिसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर भारतीय मूल के विजेता रिकी केज को भी बधाई दी। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, “इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई और आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं!”
Congratulations for this remarkable feat and best wishes for your future endeavours! https://t.co/scBToyGCjL
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2022
बेंगलुरू के संगीत कलाकार रिकी ने ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नई एल्बम श्रेणी में अपना दूसरा ग्रैमी (Grammy Awards 2022) जीता है।
(Also Read-Grammy Awards 2022: म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवॉर्ड हैं ग्रैमी, जानिए किस-किस ने जीता अवार्ड )