Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: अथिया और राहुल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी होने के बाद पिता सुनील शेट्टी ने पैपराजी को न सिर्फ मिठाईयां खिलाई बल्कि उनसे खूब बातचीत भी की। शाम हुई तो दुल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, जिनसे नजरें हटाना लगभग सभी के लिए मुश्किल हो गया। लोगों ने अथिया के लहंगे की जमकर तारीफ की थी। चलिए जानते हैं कि, इस लहंगे को बनने में कितना समय लगा।
Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: अथिया का खूबसूरत लहंगा अनामिका खन्नाने तैयार किया है। इस पेस्टल पिंक लहंगे को तैयार करने में डिजाइनर को 10 हजार घंटे यानी 416 दिन का वक्त लगा। डिजाइनर ने अपनी टीम के साथ मिलकर अथिया का लहंगा तैयार किया है। अथिया शेट्टी ने अपनी शादी में पारंपरिक लाल रंग के जोड़े की जगह पेस्टल रंग का चिकनकारी लहंगा चुना। डिजाइनर ने अथिया शेट्टी के इस लहंगे पर बारीकी से काम किया। उनका लहंगा पूरी तरह हाथ से बुना गया था और रेशम में जरदोजी और जाली के काम के साथ बनाया गया।
बात के एल राहुल की करें तो पेस्टल और लाइट रंग की शेरवानी में वो भी खूब जच रहे थे। राहुल की शेरवानी के साथ दुपट्टा भी था, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग मोजड़ियां भी पहनीं। वहीं, गले में हरे रंग के मोतियों के हार से लुक कंप्लीट किया।