Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और के एल राहुल कल यानी 23 जनवरी को हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। उनकी शादी खंडाला में स्थित सुनील शेट्टी के घर में हुई है। इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के सितारों और कपल के करीबियों ने शिरकत की। शादी के बाद दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। अथिया पेस्टल पिंक कलर के लहंगे में बेहद सुंदर लग रही हैं। दोनों के शादी के जोड़ों को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने तैयार किया है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों परिवारों ने शादी के बाद रातभर पार्टी की है। यहां लाउड म्यूजिक और डीजे के साथ नाच गाना चलने वाला है। सभी मेहमान नए दूल्हा-दुल्हन के साथ हिट और ट्रेंडिंग म्यूजिक पर झूमे। मीडिया से बात करने पर सुनील शेट्टी बोले कि, वो केएल राहुल के ससुर नहीं बल्कि पिता बनना चाहते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अथिया और केएल राहुल की शादी का रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा।
Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: शादी के बाद सुनील शेट्टी ने मीडिया से मुलाकात की उन्होंने पेस्टल पिंक कलर की धोती और कुर्ता पहना हुआ था. सुनील के साथ उनके बेटे अहान शेट्टी भी नजर आए। दोनों ने मीडिया से मौजूद सभी लोगों को मिठाईयां भी दी।
एक्टर अनुपम खेर भी केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में पहुंचे थे। इसी के साथ शादी में कृष्णा श्रॉफ और अंशुला कपूर भी नज़र आए। शादी में क्रिकेटर ईशांत शर्मा ने भी शिरकत की।
अथिया और राहुल की शादी में नो फोन पॉलीसी रखी गई थी। शादी की तस्वीरें और वीडियोज लीक ना हो इसको ध्यान में रखकर सभी लोगों के फोन के कैमरे पर स्टीकर्स लगाए गए थे। वहीं दूसरी ओर सुनील शेट्टी ने मीडिया के लोगों के लिए खाने और ठंडे पानी का इंतजाम किया था। सुनील शेट्टी ने मीडिया वालों के लिए टेंट भी लगवाया। रविवार रात संगीत सेरेमनी के बाद सुनील शेट्टी ने सभी पैपराजी को चिकन बिरयानी खिलाई थी।