1 जून से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, गरीब की जेब पर होगा सीधा असर, जान लें पूरी डिटेल

कुछ दिन बाद ही मई खत्म होकर जून शुरू हो जाएगा। लेकिन क्या पता है कि 1 जून को ही कई बड़दाव हो जाएंगे। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

petrol and gas cylinder | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। कुछ दिन बाद ही मई खत्म होकर जून शुरू हो जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है कि 1 जून को ही कई बड़दाव हो जाएंगे। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। दरअसल, एक जून से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर महंगे हो जाएंगे। इसकी बड़ी वजह है सरकार ने टू-व्हीलर पर मिलने वाली सब्सिडी को घटाकर 10,000 रुपए कर दिया है जो पहले 15,000 रुपए थी। सरकार का यह आदेश 1 जून से लागू हो जाएगा। इसके चलते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाइक और स्कूटर 20 से 25 रुपए तक महंगे हो जाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-PM Kisan Yojana: अगर आपने भूलकर भी कर दी ये गलती तो खाते में नहीं आएगी 14वीं किस्त

क्या गैस सिलेंडर के बढ़ेंगे दाम?

हर महीने की शुरुआत में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। गैस कंपनियों ने अप्रैल और मई में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कटौती की थी। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में मार्च के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ। मार्च, 2023 घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह कीमत स्थिर रहती है या घटती बढ़ती हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-1000 रुपए के पार जाएगा टाटा ग्रुप का यह शेयर, एक्सपर्ट बोले- खरीद लो, 20 फीसदी का होगा मुनाफा

सीएनजी-पीएनजी की कीमतें

हर महीने की तारीख या हफ्ते से PNG-CNG के दामों में भी बदलाव होता है। पेट्रोलियम कंपनियां दिल्ली ओर मुंबई में इनकी कीमत रिवाइज करती हैं। इस बार भी दामों में बदलाव हो सकता है। अप्रैल में दिल्ली-एनसीआर में इनकी कीमत घट गई थी, जबकि मई में स्थिर रही थी। हालांकि अब जून में CNG-PNG की कीमत क्या होगा, इसका पता अगले कुछ दिनों में चल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *