Gold Rate Today: होली पर धड़ाम से गिरे सोने के भाव, 55,000 रुपए से नीचे आया गोल्ड, चांदी भी 2,200 रुपए हुई सस्ती, जानें ताजा भाव

Gold Rate Today: शादियों के सीजन से पहले अगर आपको सोने और चांदी की खरीदारी करनी है तो यह आपके लिए सबसे अच्छा मौका है। सोने के भाई 55,000 रुपए से नीचे चल रहे तो चांदी में 2,200 रुपए की गिरावट आई है।

Gold And Silver Rate | Sach Bedhadak

Gold Rate Today: होली के मौके पर सोने की ज्वैलरी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले हो गई। दरअसल, होली के त्योहार पर सोने की कीमतें धड़ाधड़ नीचे गिर गई। अगर आपको भी खरीदारी करनी है तो ये सबसे अच्छा मौका हो सकता है। सोना वायदा बाजार में जहां 55,000 से भी नीचे लुढ़क गया है। वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में ये 55,000 के करीब चल रहा है। चांदी में तो सोने से भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। स्पॉट सिल्वर के दामों में 2,000 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है।

यह खबर भी पढ़ें:-1200 रुपए के पार जाएगा टाटा ग्रुप का यह शेयर! कंपनी का राजस्व बढ़कर 4,148 करोड़ रुपए पहुंचा

वायदा बाजार में क्या हैं सोने-चांदी के भाव?

वायदा बाजार में सोना आज भी भारी गिरावट के साथ खुला। 9 मार्च, 2023 की सुबह ओपनिंग में MCX Gold में 79 रुपए या 0.14% की गिरावट के साथ 54,832 रुपए पर खुला। इसकी पिछली क्लोजिंग 54,911 रुपए पर हुई थी। इस साल सोना 58,800 रुपए का आंकड़ा छू चूका है। अब सोना एक महीने के अंदर 55,000 से भी नीचे आ चुका है। अपने हाई लेवल से मेटल भी अभी तक 4,000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। इस दौरान सिल्वर में तेजी से गिरावट आई है। चांदी के वायदा दामों में 204 रुपए या 0.33% की गिरावट आई है और मेटल 61,613 के लेवल पर खुला। बुधवार को यह 61,817 के लेवल पर बंद हुआ था।

यह खबर भी पढ़ें:-Allcargo Logistics का मार्केट कैप बढ़कर 9197 करोड़ पहुंचा, 1 शेयर पर बांट रही है 162 फीसदी का डिविडेंड

सोने-चांदी की लेटेस्ट कीमतें

वैश्विक बाजार में धातुओं की कीमतों में गिरावट आने के साथ ही राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने का भाव 615 रुपए की गिरावट के साथ 55,095 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा था। वहीं उससे पिछले कारोबारी दिन सोना 55,710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 2,285 रुपए लुढ़ककर 62,025 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। अंतरार्ष्टीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,814 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी का भाव गिरावट के साथ 20.05 डॉलरप प्रति औंस रह गया था।

14 कैरेट से 24 कैरेट सोने के प्रति 10 ग्राम के भाव? (Gold Price in Karat)

  • Fine Gold (999)- 5,525
  • 22 KT- 5,392
  • 20 KT- 4,917
  • 18 KT- 4,475
  • 14 KT- 3,563
  • Silver (999)- 61,883

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *